भीखमपुरा की सपेरा बस्ती पहुंचे सीएम साय, पीएम आवास योजना के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा स्थित सपेरा बस्ती का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याण का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी स्वीकृत आवासों और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से कच्चे मकानों में रहने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राही रमाबाई सिदार को बैसाखी प्रदान की और बच्चों को चॉकलेट वितरित की।

गौरतलब है कि भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में 68 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

You May Also Like

More From Author