आवास मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं हाउसिंग सोसायटियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय कॉलोनियों और हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कॉलोनियों की मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना, सड़क, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई।

मंत्री चौधरी ने प्रतिनिधियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवहारिक एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विकास और आवासीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में रेरा के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं के हस्तांतरण, आवासीय समितियों को सशक्त बनाने, “आवास मितान” डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने और नियमित स्टेकहोल्डर मीटिंग आयोजित करने जैसे सुझावों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने इस पहल को राज्य में आवासीय सोसायटियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद की एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया।

You May Also Like

More From Author