रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेश के तहत बीएल देवांगन को महासमुंद और रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं हिमांशु भारतीय को रायपुर से स्थानांतरित कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विजय कुमार तांडे को सक्ती, संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी और अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार पांडेय को बीजापुर और महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

