रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla 18 जून को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लोकभवन सहित विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शांतिनगर के विमतारा सभा स्थल पर स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वे शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।



