रायपुर। बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस ने बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ चरणबद्ध अभियान शुरू किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार कोरबा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरगुजा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरेंगे।


