मुख्यमंत्री निवास की मैराथन बैठक पर दीपक बैज का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार रात हुई मंत्रियों की मैराथन बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि रात 8 बजे से 2 बजे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर तीखी बहस हुई। बैज ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।

शराब की ओवररेटिंग के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अतिरिक्त वसूली का पैसा आखिर किसके पास जा रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग भी उठाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल को संभालें, क्योंकि मंत्रियों को ही उन पर भरोसा नहीं है।

महाराष्ट्र के विधायकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसानों से सीधे बात करनी चाहिए, ताकि उन्हें पूर्ववर्ती राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ और वर्तमान व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

You May Also Like

More From Author