आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा के कार्यक्रम, निकलेगी ‘जेल से कोर्ट तक यात्रा

रायपुर। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि 24 जून को ‘जेल से कोर्ट तक यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता आपातकाल से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर शामिल होंगे। 25 जून को प्रदेशभर में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 28 जून को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय मानते हुए इसे ‘काला दिवस’ के रूप में मनाती है।

You May Also Like

More From Author