मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र (13 से 17 जुलाई 2026) को देखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
जारी आदेश के अनुसार, सत्र के दौरान सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। अत्यावश्यक स्थिति में अवकाश या मुख्यालय छोड़ने के लिए सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह निर्णय विधानसभा में जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध और तथ्यात्मक जवाब सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

