धमतरी में तेज हुआ पाठ्यपुस्तक वितरण, 10 जुलाई तक सभी छात्रों को मिलेंगी किताबें

धमतरी। नए शिक्षा सत्र को सुचारु बनाने के लिए धमतरी जिले में पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान तेज कर दिया गया है। जिले के 168 संकुल केंद्रों में से 123 तक किताबें पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष 45 केंद्रों में 30 जून तक वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस वर्ष कक्षा 4 और 7 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। नई पुस्तकों के साथ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन स्कूलों में किताबें अभी नहीं पहुंची हैं, वहां वैकल्पिक अध्ययन सामग्री से पढ़ाई जारी है। वहीं, निजी स्कूलों के लिए कक्षा 1 से 10 तक की नि:शुल्क हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की किताबों का वितरण 5 से 9 जुलाई के बीच किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 10 जुलाई तक पूरी वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है।

You May Also Like

More From Author