परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, डोंगरगढ़ में घंटों जाम

डोंगरगढ़। 55 करोड़ रुपये की परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को डोंगरगढ़ में चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया। हाईस्कूल चौक पर सड़क जाम होने से खैरागढ़, राजनांदगांव, चिचोला और महाराष्ट्र मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके बाद प्रशासन को रूट डायवर्ट करना पड़ा।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और प्रभावित किसानों ने परिक्रमा पथ परियोजना रद्द करने, बाईपास निर्माण शुरू करने, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और प्रमुख चौकों पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

You May Also Like

More From Author