मानसून सत्र से पहले आज साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय महानदी भवन में शाम 4 बजे आयोजित होगी।

बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जनहित और प्रदेशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author