रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का ब्रोशर भी जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों को आकस्मिक जरूरतों के समय त्वरित, सम्मानजनक और बिना जटिल प्रक्रिया के वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा ई-कोष प्रणाली से जुड़ी पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से संचालित होगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पायलट चरण के दो माह में 73 हजार से अधिक कर्मचारियों ने पंजीयन कराया, जबकि 27 हजार कर्मचारी इस योजना का लाभ ले चुके हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

