लंबित भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, जल्द भर्ती शुरू करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने शनिवार को राजधानी रायपुर में लंबित भर्तियां जल्द शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की अपील की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 700 पदों और स्कूल शिक्षा विभाग के 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू नहीं हुई है। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में करीब 75 हजार पद रिक्त हैं, जबकि भर्ती में देरी से युवाओं की आयु सीमा और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

युवाओं ने बताया कि वे कई बार सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने मांग की कि लंबित भर्तियों के विज्ञापन जल्द जारी कर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

You May Also Like

More From Author