धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज का हमला, बोले- यह नैतिक नहीं, युवाओं के दबाव की जीत

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कहा कि यह इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि जनता और युवाओं के दबाव में दिया गया है।

दीपक बैज ने कहा कि देशभर में छात्र और युवा पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे थे। राहुल गांधी के समर्थन और लोकतांत्रिक संघर्ष के चलते केंद्र सरकार को जवाबदेह होना पड़ा। उन्होंने इसे करोड़ों छात्रों और युवाओं की जीत बताया।

बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को देश लंबे समय तक याद रखेगा।

You May Also Like

More From Author