IGKV Paper Leak: कृषि मंत्री के निर्देश पर FIR दर्ज, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) प्रश्नपत्र लीक मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देश पर तेलीबांधा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5 और 10 तथा BNS की धारा 316 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रश्नपत्र लीक की सूचना परीक्षा शुरू होने से पहले मिलने पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। मंत्री ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए रद्द परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

You May Also Like

More From Author