नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।
सीएम साय ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना मजबूत करने और बस्तर, सरगुजा सहित दूरस्थ व जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर उच्च स्तरीय उपचार तक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

