Vande Mataram Controversy: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल गीत नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसका अपमान स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अपमान है।

तोखन साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति उपेक्षा का रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और राष्ट्रगीत राजनीति से परे हैं और इनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस के आंदोलन की तैयारी पर उन्होंने राम मंदिर और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन को राजनीतिक स्टंट करार दिया।

You May Also Like

More From Author