रायपुर में UCC पर राज्य स्तरीय बैठक, विवाह-तलाक समेत इन मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों को लेकर राज्य स्तरीय बैठक जारी है। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर चर्चा हो रही है।

UCC समिति के सदस्य और पूर्व IAS शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है। बैठक में संविधान की 5वीं अनुसूची वाले क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।

उन्होंने बताया कि समिति अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने का प्रयास कर रही है।

You May Also Like

More From Author