डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन मकान से 10 पेटी शराब जब्त

डोंगरगढ़। त्योहारी सीजन के बीच आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम राका में एक निर्माणाधीन मकान से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 10 पेटी जब्त की है। मौके से एक आरोपी रोशन सिन्हा को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी अंकुश पटेल फरार हो गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में डोंगरगढ़ और राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने मकान में दबिश दी। टीम के पहुंचने के दौरान कथित तौर पर शराब खाली की जा रही थी। कार्रवाई की भनक लगते ही अंकुश पटेल मौके से फरार हो गया।

जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल आबकारी विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि शराब मध्यप्रदेश से डोंगरगढ़ तक कैसे पहुंची और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। फरार मुख्य आरोपी की तलाश भी जारी है।

You May Also Like

More From Author