भिलाई निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटरों से अधिकारियों का काम, प्रमोशन का रास्ता अब भी बंद

भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम में लंबे समय से डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पदों का पुनर्गठन नहीं होने से कर्मचारियों की पदोन्नति अटकी हुई है। करीब 12 से अधिक कर्मचारी वर्षों से एक ही पद पर काम कर रहे हैं, जबकि इनमें से कई को राजस्व, योजना, लेखा और विधि जैसे विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कुछ डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक राजस्व अधिकारी, योजना अधिकारी, लेखाधिकारी और विधि लिपिक सहित अन्य पदों का काम संभाल रहे हैं। इसके बावजूद वर्ष 2026 के लिए तैयार किए गए संशोधित पदसंरचना प्रस्ताव में इनके लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर नहीं बनाए गए हैं।

कर्मचारी संघ की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए प्रमोशन चैनल बनाने की मांग भी की गई थी। हालांकि, आरोप है कि निगम के नए प्रस्ताव में इस मांग को शामिल नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

You May Also Like

More From Author