रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस बीच राजधानी रायपुर के तापमान में एक ही दिन में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
रायपुर में 5 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में राजिम में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। गोबरा नवापारा और कुरूद में 5-5 सेमी, जबकि भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4-4 सेमी बारिश हुई।

