केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर-बिलासपुर में कई कार्यक्रम

रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले 9 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर हैं। वह सुबह 8:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे और इसके बाद सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं तथा एससी-एसटी बैकलॉग पदों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान एससी-एसटी वर्ग के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की स्थिति की भी जानकारी ली जाएगी।

इसके बाद सुबह 10:45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। रायपुर के कार्यक्रम पूरे करने के बाद आठवले बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा अफले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे।

बिलासपुर में दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस और शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद रात करीब 7:30 बजे रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

You May Also Like

More From Author