रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
तबादला आदेश के बाद अधिकारियों को अलग-अलग थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।


