अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL GM कार्यालय में तालाबंदी, मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग

कोरबा | 21 सितंबर 2026 | छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की गेवरा खदान के नए विस्तार प्रोजेक्ट को लेकर भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। हरदीबाजार क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के तहत मरीजों की मौजूदगी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय समेत कई सरकारी भवनों पर बुलडोजर चलाए जाने से भड़के ग्रामीणों ने दीपका स्थित SECL मुख्य महाप्रबंधक (GM) कार्यालय का घेराव कर मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।  

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना विस्थापन, पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था किए अस्पताल को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे जीवनरक्षक दवाइयां और रिकॉर्ड मलबे में दब गए। प्रदर्शनकारियों ने 100 प्रतिशत मुआवजा, प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी, समुचित पुनर्वास और तत्काल वैकल्पिक अस्पताल सुविधा शुरू करने की मांग रखी है। मौके पर पहुंचे जीएम अशोक कुमार और एसईसीएल प्रबंधन ने उच्चस्तरीय बैठक में मांगों के समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। 

You May Also Like

More From Author