CM साय ने मुंगेली को दी 68.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में 68 करोड़ 96 लाख रुपये के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने मदकू द्वीप में 75 लाख रुपये की लागत से इको टूरिज्म सेंटर विकसित करने की घोषणा की। सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने के साथ मदकू और तुमाढेठा में 33 केवी सब स्टेशन बनाने की भी घोषणा की गई।

इसके अलावा ताला और मदकू द्वीप उत्सव के लिए 15-15 लाख रुपये तथा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि देने का ऐलान किया गया।

You May Also Like

More From Author