13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति रद्द, समय पर ज्वाइन नहीं करने पर कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। इन सभी को प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में नियुक्त किया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा में संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नियुक्ति रद्द करने की कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार नियुक्ति के बाद तय अवधि में पदभार संभालना अनिवार्य था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद संबंधित अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया।

You May Also Like

More From Author