रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना भी बनी हुई है।


