रायपुर। लगातार बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई परिवार पानी से घिरे होने के कारण घरों में फंसे हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने नावों की मदद से अभियान शुरू किया है।
हालांकि, बचाव अभियान के दौरान कुछ नावों में तकनीकी खराबी आने से रेस्क्यू कार्य प्रभावित हुआ। इसके बावजूद टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव कार्य जारी है।

