Dhamtari Crime News: धमतरी के लॉज में कवर्धा से आई युवती की संदिग्ध हालात में मिली लाश, बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी मृतका

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक लॉज के कमरे में कवर्धा से आई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कवर्धा जिले की रहने वाली पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए कवर्धा से धमतरी आई थी और दोनों शहर के एक लॉज के कमरे में ठहरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि लॉज में रहने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ था। विवाद के कुछ ही देर बाद युवती का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के बॉयफ्रेंड और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

You May Also Like

More From Author