निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नगरपालिकाओं के आम और उपचुनाव के साथ पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगरपालिकाओं के आम चुनाव के 417 और उपचुनाव के 7 पद शामिल हैं। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पदों के लिए भी मतदाता सूची तैयार की जाएगी। सूची के लिए 1 अक्टूबर 2026 को आधार तिथि निर्धारित किया गया है। प्रारूप मतदाता सूची 23 अक्टूबर को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी।

प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए सभी 33 जिलों में मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author