रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
बारिश का दौर कमजोर पड़ने के साथ दिन के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम में बदलाव के बीच उमस का असर भी महसूस किया जा सकता है।



