अवैध डीजल परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 7 ड्रमों में 1400 लीटर डीजल जब्त

रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने अवैध डीजल परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टाटा इंट्रा वाहन से करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस ने वाहन से 200-200 लीटर क्षमता वाले 7 ड्रम बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर वाहन की जांच की गई थी। डीजल के परिवहन और कब्जे से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर चालक विजेन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। जब्त डीजल और वाहन की कुल कीमत करीब 6.40 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में खमतराई थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author