सीएम साय ने सिंगापुर में गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में हरित विकास पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दौरान प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में हरित क्षेत्र, शहरी सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सिंगापुर के आधुनिक ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण के अनुकूल विकास मॉडल को समझने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्रों के विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में संभावनाओं पर भी चर्चा की।

गार्डन्स बाय द बे अपने आधुनिक लैंडस्केपिंग, हरित तकनीक और पर्यावरण आधारित विकास के लिए जाना जाता है। इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में हरित विकास की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

You May Also Like

More From Author