Milap 2026: शादी और बड़े आयोजनों के लिए कैटरिंग के नए नियम तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कैटरिंग इंडस्ट्री को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजित “मिलाप 2026 – द ग्रैंड कैटरर्स मीट” में कैटरर और ग्राहकों की जिम्मेदारियों को लेकर कई नए कार्य-मानक तय किए गए। रायपुर में हुए इस आयोजन में प्रदेशभर से 200 से अधिक कैटरर्स शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन की ‘टुगेदर वी एग्री’ पहल के तहत तय किया गया कि रात 12 बजे तक निर्धारित मेन्यू की सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद केवल मेन कोर्स परोसा जाएगा और सभी लाइव काउंटर व पूरा मेन्यू जारी रखना सामान्य सेवा का हिस्सा नहीं होगा।

इसके अलावा जनरेटर, सफाई और भवन से जुड़े खर्चों की जिम्मेदारी पहले से स्पष्ट करने पर जोर दिया गया है। इवेंट, टेंट और अन्य वर्किंग स्टाफ के भोजन की व्यवस्था भी ग्राहक पक्ष द्वारा किए जाने की बात कही गई।

कार्यक्रम में द चौहान एम्पीरियन के संचालक अजय चौहान ने घोषणा की कि चौहान ग्रुप के छत्तीसगढ़ स्थित सभी वेन्यू पर अगले एक साल तक कैटरर्स से सफाई और जनरेटर शुल्क नहीं लिया जाएगा। एसोसिएशन ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य बुकिंग के समय ही शर्तें स्पष्ट करना है, ताकि आयोजन के दौरान विवाद की स्थिति न बने।

You May Also Like

More From Author