रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल और योगदान को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना से जुड़ा रहा है।
CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनहित से जुड़े कई कार्यों को गति मिली है। उन्होंने सेवा को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और देश को आगे ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


