11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई प्रशासनिक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ सरकार की योजनाओं और नीतिगत मामलों पर भी विचार किया जा सकता है। कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बैठक में होने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर बनी हुई है। सरकार की ओर से बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी।

You May Also Like

More From Author