Bastar Railway News: भूस्खलन के कारण मालिगुड़ा और छतरिपुट रेलवे स्टेशनों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेलवे ने दो ट्रेनों को रद्द करने और चार अन्य ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
रेलवे के अनुसार, विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की सेवाएं 13 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। वहीं, भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि में कोरापुट तक सीमित रहेगा।
रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और निर्धारित रूट रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।


