सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया है। 12 अक्टूबर को किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा जंगल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियार, कारतूस, बीजीएल सेल, तीर बम और वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी

यह अभियान सुकमा एसपी मयंक गुर्जर और एएसपी रोहित शाह के मार्गदर्शन में चलाया गया। सुरक्षा बल क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनके हथियारों तथा विस्फोटक सामग्री के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author