ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, जानिए क्या है नाराजगी की वजह…

Mahasamund : एक तरफ देश लोकतंत्र का त्योहार मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के खल्लारी बसना विधानसभा के ग्राम बेलर पिथौरा के निवासी इस त्योहार से दूरी बनाए हुए हैं. बेलर पिथौरा गांव के निवासी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं.

दरअसल, ग्रामीण इस बात से नाराज हैं कि मतदान केंद्र बेलर से बदलकर हरदी कर दिया गया है. हालाँकि, विधानसभा चुनाव के दौरान, तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि बेलर में फिर से एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। लेकिन आश्वासन के बाद भी बेलर में एक भी मतदान केंद्र स्थापित नहीं किया गया.

You May Also Like

More From Author