बिलासपुर दरगाह दानपेटी चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, 510 रुपये और स्कूटी जब्त

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में हजरत मुसा सरीफ दरगाह में दानपेटी से चोरी का मामला सामने आया है। रतनपुर पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 510 रुपये नकद और चोरी में उपयोग की गई स्कूटी को जब्त किया है।

पीड़ित मिर्जा असरफ बेग ने 4 मई को रतनपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने दरगाह की दानपेटी का ताला तोड़कर पैसे चुरा लिए हैं।

पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से राहुल उर्फ रघुबीर गोस्वामी और विनय लहरे नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उन्होंने दानपेटी से 9336 रुपये चुराए थे।

पुलिस ने चोरी के पैसे में से 510 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। बाकी पैसे आरोपी खर्च कर चुके थे।

You May Also Like

More From Author