तेज गर्मी के बीच बढ़ी मिट्टी के बर्तनों की डिमांड… बॉटल, सुराही और कैंपर काफी पॉपुलर

रायपुर: इन दिनों छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी पड़ रही है। लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पानी की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ठंडे पानी के लिए मिट्टी के मटके, कैंपर और मिट्टी की बॉटल की डिमांड काफी बढ़ गई है।

रायपुर के जीई रोड और आमापारा चौक के आसपास आपको ये मिट्टी के बर्तन आसानी से मिल जाएंगे। गर्मी से परेशान लोग इन बर्तनों को खरीदकर ठंडा पानी पी रहे हैं। खासकर कामकाजी लोगों के बीच इनकी डिमांड ज्यादा है। इन मटकों की कीमत 100 रुपये से 700 रुपये तक है।

एक मटका व्यापारी ने बताया कि रायपुर में पहली बार इस तरह के मटके देखने को मिल रहे हैं। पहले जो मटके और सुराही बिकते थे, वे सामान्य मटके की तरह होते थे, उनमें सिर्फ नल लगा होता था। लेकिन अब जो मटके मिल रहे हैं उनमें मिट्टी की बोतल, मिट्टी की सुराही और कैंपर भी शामिल हैं। इन नई डिजाइनों की वजह से लोग इन मटकों को ज्यादा खरीद रहे हैं।

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। खासकर मिट्टी के घड़े, सुराही और मिट्टी के बॉटल लोग घरों में ले जाते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि फ्रिज का पानी सीधे पीने से नुकसान होता है। इससे सर्दी-खांसी, जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। ठंडे और गर्म पानी का मिश्रण बनने से भी परेशानी हो सकती है। लेकिन मिट्टी के मटके में रखा पानी ठंडा होने पर भी उसका तापमान सामान्य रहता है जो आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता।

जानकारों का कहना है कि मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए मिट्टी के बर्तनों की डिमांड हमेशा बनी रहती है।

You May Also Like

More From Author