डोंगरगढ़ चोरी कांड में शिक्षिका समेत 3 गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ में बीते दिनों हुए एक चोरी के मामले का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला शिक्षिका सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी के लाखों रुपए के जेवरात भी बरामद किए हैं।

एसडीओपी आशीष कुंजाम ने आज स्थानीय पुलिस थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार मई 2024 में राहुल सहारे के सूने मकान में चोरी हुई थी। राहुल ने इस घटना की शिकायत डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आज इस मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग लड़का, उसका एक दोस्त और एक महिला शिक्षिका प्रणिता नायडू शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की थी और चोरी के जेवरातों को शिक्षिका प्रणिता नायडू को बेच दिया था।

शिक्षिका ने चोरी के जेवरातों को अलग-अलग ज्वेलर्स दुकानों में बेच दिया था।

पुलिस ने चोरी के लगभग तीन लाख रुपए के जेवरात बरामद कर लिए हैं और आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

You May Also Like

More From Author