जशपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ के आह्वान पर जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य विभाग की डेली ओपीडी, ऑनलाइन डेटा, ग्रामीण स्वास्थ्य हेल्थकैम्प, टेलीमेडिसिन जैसी योजनाएं ठप पड़ गई हैं।
सीएचओ की मुख्य मांगें हैं:
- लंबित मानदेय का भुगतान
- गृह जिला स्थानांतरण
- 8 किलोमीटर की दायरे में रेसीडेंस के साथ कांकेर जिला संयोजक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की बहाली
सीएचओ का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक, मानसिक और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन भी करेंगे।
हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।