लाखों का गांजा तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार, खुद को बताता था STF का जवान

छत्तीसगढ़: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक तस्कर को 18 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को मुंबई पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का जवान बता रहा था।

जीआरपी के अनुसार, बीती रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर चेकिंग के दौरान मुंबई के रहने वाले कल्पेश पाटिल नामक युवक को संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया। पूछताछ करने पर, उसने खुद को एसटीएफ का जवान बताया। लेकिन, जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके बैग में 18 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपी कल्पेश पाटिल पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बिलासपुर जीआरपी ने उसे 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा था।

इस बार बरामद किए गए गांजे की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ फिर से NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

You May Also Like

More From Author