Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस फिरोजाबाद में पलटी, 2 की मौत, 35 घायल

शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छत्तीसगढ़ से जम्मू के वैष्णो देवी दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं।

हादसा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जाकर पलट गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 7 और 14 साल की दो बालिकाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे वृंदावन दर्शन के बाद शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे।

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

Exit mobile version