Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

चलती बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरा तफरी… देखें वीडियो

रायपुर : आज सुबह, छत्तीसगढ़ के अभनपुर में एक भयंकर घटना सामने आई, जहाँ जगदलपुर से रायपुर जा रही एक AC बस में अचानक आग लग गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जो सभी सौभाग्यवश सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। जब बस अभनपुर के मोहन ढाबा के पास पहुंची, तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शायद AC पाइप के फटने से हुई होगी।

आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत बस को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही, अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/06/New-1-2.mp4
Exit mobile version