इंदौर में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी नशे में धुत युवक को उठाकर सड़क किनारे फेंक देता है।
घटना पलासिया चौराहे की है जहां सुमंत सिंह नामक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक एक नशेड़ी युवक चौराहे पर आ गया और यातायात को बाधित करने लगा। वार्डन के समझाने पर भी नहीं माना तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुमंत सिंह ने उसे उठाकर सड़क किनारे कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग पुलिसकर्मी के इस साहसिक कार्य की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी को इतना गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए था।

