रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में 30 से अधिक हाथियों के झुंड के विचरण का एक ड्रोन वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आमगांव, ओंगना, पोटिया और हिम्मतपुर जैसे गांवों में हाथियों के विचरण को दर्शाता है।
वीडियो में हाथियों को जंगलों में घूमते हुए, सड़क पार करते हुए और पानी में मस्ती करते हुए दिखाया गया है। वन विभाग द्वारा इस वीडियो को ग्रामीण क्षेत्रों में साझा किया जा रहा है ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके और वे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वे हाथियों के संपर्क में न आएं। हाथियों से टकराव होने से जान का खतरा हो सकता है।