Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े उठाईगिरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ के तखतपुर में ब्लॉक मुख्यालय में स्थित एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने ताबीज देखने के बहाने दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स दुकान के संचालक व्यस्त थे। इसका फायदा उठाकर दो युवक दुकान में घुसे और ताबीज दिखाने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना सराफा कारोबारी जमुना प्रसाद कश्यप ने पुलिस को दी।

तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही इलाके में नाकाबंदी भी कर दी गई है।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/07/New-Project-2.mp4
Exit mobile version