टमाटर लदे ट्रक और हाईवा की टक्कर, सड़क पर टमाटर बटोरने की होड़

आज सुबह, बलौदाबाजार में एक टमाटर से भरी ट्रक और हाईवा की भिड़ंत हो गई। इस घटना में हाईवा चालक और परिचालक ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों घायलों को मामूली चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अर्जूनी और खैरताल के पास हुई। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग की खराब सड़क और तेज रफ्तार है। इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

हादसे के बाद, सड़क पर बिखरे टमाटर बटोरने के लिए लोगों की होड़ मच गई।

You May Also Like

More From Author